
हाथ का पंजा" मानव अंग है जिसका प्रदर्शन मतदान के दिन मतदान केंद्रों में 100 मीटर के दायरे के अंदर तक किया जाता है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और अधिवक्ता अश्वनि उपाध्याय ने चुनाव आयोग के समक्ष यह दलील दी है कि कांग्रेस पार्टी मतदान के दिन तक अपने चुनाव चिन्ह का अनुचित रूप से प्रयोग करती है। मानव अंग होने के कारण मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर भी उसका प्रदर्शन कर मतदाताओं को लुभाया जाता है। यह सही है कि मानव शरीर के अंग विशेषकर हाथ या हाथ के पंजे का प्रदर्शन कही भी बड़ी आसानी से किया जा सकता है क्योंकि वह शरीर का भाग होने के कारण शरीर के साथ ही हर जगह जा सकता है। आजतक किसी भी पार्टी यहां तक कि स्वम भाजपा ने इसका विरोध नही किया जबकि इससे चुनाव को प्रभावित किया जाना मुमकिन के साथ आसान भी है। आपको बता दे कि लोकतंत्र में राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ती है। यह चुनाव चिन्ह पार्टियों की रीति-नीतियों को भी प्रदर्शित करता है। भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह के बारे में निम्म बाते प्रचलित है- भारतीय जनता...